Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के पदाधिकारी सम्मेलन का हुआ आयोजन

 भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के पदाधिकारी सम्मेलन का हुआ आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के पदाधिकारी सम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियो का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन मे पंजाब उत्तराखंड, मेरठ, गाजियाबाद, एटा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों के पदाधिकारी पहुंचे। 

अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार मे भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के द्वारा पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप व अन्य पदाधिकारियो का भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारी सम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के सभी पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को उठाने का काम करे। उन्होेने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार एक मजबूत यूनियन है। उन्होने पदाधिकारीयो से आहवान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में किसानों को जोड़ने का काम कर यूनियन को मजबूत बनाने का काम करे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक आरिफ प्रधान ने कहा हम सब किसान भाइयों को मिलजुल कर सभी किसानों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम मे मुसर्रत अजीम खान को प्रदेश प्रवक्ता, इसम सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी व विनोद कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी सहारनपुर बनाया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव यदवेंद्र कंसल, विक्रम शाह, कलीम खान, मुसर्रत अजीम खान, संजय कश्यप, सनवर अली, आरिफ मास्टर, हरेंद्र कश्यप, अनस, शहजाद समेत कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परचम संस्था के द्वारा  किया गया सर सैयद के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन