Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजित

 क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल आयोजित 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में 21 से 22 अक्टूबर  2024 तक पं0 दीन दयाल प्रदेश स्तरीय सीनियर (महिला/पुरुष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आज जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल का आयोजन कराया गया।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल मे 100 मी0 इवेन्ट के महिला वर्ग मे काजल, ज्योति, सरगम व पुरुष वर्ग मे आर्यन, आयुष, अनन्त। 200 मी0 इवेन्ट के महिला वर्ग मे जीनत, सरगम, वृन्दा, वंशिका व पुरुष वर्ग मे अर्नव, आयुष सैनी रजत कुमार। 400 मी0 इवेन्ट के महिला वर्ग मे तुलसी, प्रतिभा, अक्षु व पुरुष वर्ग मे अर्नव, भाष्कर, हर्ष कुमार। 800 मी0 इवेन्ट के महिला वर्ग मे कंचन, रिया, तुलसी व पुरुष वर्ग मे समीर, सुमित कुमार, रजत कुमार। 1500 मी0 इवेन्ट के महिला वर्ग मे कंचन व पुरुष वर्ग मे आर्यन, रजत। लंबी कूद इवेन्ट मे काजल, वृन्दा, प्रतिभा व पुरुष वर्ग मे प्रिन्स, अनन्त। 110 मी0 हर्डल इवेन्ट मे ज्योति व पुरुष वर्ग मे अभिनव शर्मा। शॉटपुट इवेन्ट के महिला वर्ग मे साखी, एंजल, आयुषी व पुरुष वर्ग मे युवराज, शाहिद, पोपिन कुमार। हाई जम्प इवेन्ट के पुरुष वर्ग मे भविष्य व हेतन्त का चयन किया गया। चयन ट्रायल मे चयनीत खिलाड़ी कल 15 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे सहारनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल अरूणा सहायक प्रशिक्षिका की देखरेख में कराया गया। चयन ट्रायल में जिला एथलेटिक्स संघ से यशपाल सिंह पुण्डीर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, बृजेश कुमार, सुप्रिया रानी आदि आदि निर्णायक रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 चतुर्दशी पर श्री दुर्गा देवी मंदिर पर आयोजित मेले में दशहरा मेले में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की गई आयोजित