Ticker

6/recent/ticker-posts

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय पर दिया धरना

 मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय पर दिया धरना

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के द्वारा मांगों को लेकर धरना दिया और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा 

कर्मचारियों ने धरने को संबोधित करते हुए मांग की है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को तत्काल नियमित नियुक्ति प्रदान की जाय । समस्त संविदा / आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर लागू किया जाय. एसआईसीके अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा का लाभ समस्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव जायराज्य कर्मचारियों की भाँति निगम कर्मचारियों को बकाया 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लान देय तिथि अविलम्ब दिया जाय तथा बकाया एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाय।  प्राईवेट वाहनों की भाँति परिवहन निगम की वाहनों के टैक्स की समानता की जाय।  राज्य कर्मचारियों की भाँति परिवहन निगम के समस्त कर्मचारियों / पेंशनर्स को 05 लाख रूपये तक की कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय समस्त संविदा कर्मचारियों की निगम प्रशासन से बनी सहमति के अनुसार महंगाई के अनुपात में वेतनवृद्धि का लाभ तत्काल दिया जायसाथ ही दीपावली जैसे पर्व पर कर्मचारियों का शोषण करने वाली कटौतियों पर राक ल्गाया जाएप्रदेश भर में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का द्वेषवंश किये गये उत्पीड़न को समाप्त किया जाय बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अन्तर्गत परिवहन निगम के पात्र नियमित संविदा भुगतान किया जायपरिवहन निगम ने लगभग वर्तमान में 150 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय। परिवहन निगम द्वारा 131 नई बसें खरीदने के बाद खड़ी रखी गई जिसका रोड टैक्स सरकार को निगम ने करोड़ो रूपये दियामाननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा परिवहन निगम को दी गई वित्तीय सहायता का दुरूपयोग किया गयादोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।  बस अड्डों के आधुनिकीकरण में पीपीपी के अन्तर्गत कर्मचारियों के हित संरक्षित नहीं किये गयेजनता एवं कर्मचारियों के हित के अनुसार बनाया जायमितव्ययता के नियम का पालन किया जाय ।  स्थानान्तरण नीति का दुरूपयोग की जाँच की जायसंघ पदाधिकारियों को स्थानान्तरण नीति के विरुद्ध किये स्थानान्तरण निरस्त किये जायेधरने में मुख्य रूप से ऋषि राज ,अनुत्यागी, संजय ,अमरीश त्यागी ,पुनम देवी ,प्रियंका देवी ,अमित कुमार, नीरज बालियान, तरूण पुंडीर, सुभाष चंद्र, रोहित तोमर आदि मुख्य रूप से मौजुद रहे
















2.  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत