Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भगवान श्री वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महानगर में कई जगहों से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों और भगवान वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में जिला वाल्मीकि सभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह  हवन-यज्ञ और पाठ किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विनोद घावरी, वरिष्ट नेता भारत भूषण, सुन्दर सहित अनेक पदाधिकारियो ने ध्वजारोहण किया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद घावरी ने भगवान श्री वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मुख्य संरक्षक भारत भूषण ने समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की अपील की।  तत्पश्चात बैंडबाजों संग ओजपुरा, शारदानगर, जैन कॉलेज रोड, पुरानी चुंगी से अलग-अलग शोभायात्राएं रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र सेठ द्वारा किया। इसके पश्चात संयुक्त रूप से शोभायात्रा रेलवे रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, भगत सिंह चैक, चैक फव्वारा, पुल खुमरान, बोमंजी रोड, पुल जोगियान, प्रताप मार्केट, घंटाघर से होते हुए पुनरू मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री वाल्मीकि, श्रीराम-लक्ष्मण, लव-कुश और हनुमान भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही झांकियों के आयोजकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर डॉ अजय सिंह, नगर विधायक राजीव  गुंबर, जिलाध्यक्ष विनोद घावरी, वरिष्ठ नेता भारत भूषण, राकेश चंद्र, हुकुमचंद, सुंदर ढिलोर, विशंभर सिंह, विकास, प्रमोद सहित कई लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ अंडर-19 T20 वूमेन ट्रॉफी टीम में चयन