Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश दुनिया का सबसे धनी राज्य होगा - भगत सिंह

पश्चिम प्रदेश दुनिया का सबसे धनी राज्य होगा - भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -छुटमलपुर -उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यह राज्य समस्याओं से रहित देश और दुनिया का सबसे उन्नतशील और विकासशील राज्य होगा।

आज यहां रुड़की रोड पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। देश के छोटे राज्य हरियाणा उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश तेलंगाना इसके उदाहरण है। छोटा राज्य बनने पर कानून व्यवस्था बेहतर होगी। और यहां शिक्षा और चिकित्सा बेहतर होगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे और यहां के शिक्षित युवाओं को सत प्रतिशत रोजगार होगा। पृथक राज्य के आंदोलन को तेज करने के लिए गांव गांव नगर नगर बैठक पंचायत करके जन आंदोलन बनाया जा रहा है अब यहां की जनता के लिए पृथक राज्य जीवन मरण का प्रसन्न है। जिसके लिए युवा शक्ति और छात्रों के आगे आना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी आज शिक्षा चिकित्सा नाम मात्र को है और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय मात्र 90 हजार रुपए है जबकि छोटे राज्य हरियाणा में 3:25 लाख रुपए और तेलंगाना राज्य में 3: 50 लाख रुपए प्रति व्यक्ति वर्षिक आय हैं। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक होगी। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में बड़े आंदोलन का आगाज हो चुका है। अब पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रजत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राव शाहिद प्रधान प्रदेश सचिव मुनेशपाल बुद्धू मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार जिला मंत्री प्रवीण कुमार सुमित कुमार बिट्टू सिंह अंकित वर्मा मोहम्मद जुनेद राव तनवीर राव साजिद राव जाहिद मोहम्मद अकमल गौड़ वली उल्लाह सोनू सैनी प्रधान राजपाल सिंह आदि ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से माला पहनाकर योगेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत