Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया और जीवन में आत्मसात करने पर दिया।

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गई। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचियता थे  वाल्मीकि जयंती अर्थात एक ऐसा दिन जब महान रचियता वाल्मीकि  का जन्म हुआ। इनकी महान रचना से हमें महान ग्रन्थ रामायण का ज्ञान मिला। यह एक ऐसा ग्रन्थ हैं जिसने मर्यादा पुरुषोत्तम, सत्य, प्रेम, भावना एव सेवक के धर्म की परिभाषा सम्मिलीत हैं। उन्होंने कहा महर्षि वाल्मीकि  के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, उनका मानव जीवन साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान  कवियों में से एक बन गए । उनका यही चरित्र उन्हें महान बनाता हैं और हमें उनके शिक्षा के प्रति भाव से प्रेरित होना चाहिए।सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर एवं सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महान ग्रंथ रामायण हम सब के लिए अत्यधिक प्रेरणादायक है जिसके आदर्श और सिद्धांतों के रूप हमें अपना जीवन यापन करना चाहिए तभी यह आयोजन करना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि किसी वर्ग विशेष के महापुरुष नहीं थे वह सर्व समाज के हितकारी थे।सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव चौधरी जुमला सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक महापुरुष की जयंती मनाते हैं ताकि समाज में एक रूपकता लाई जा सके और ऐसे आयोजन करने का यही मुख्य उद्देश्य होता है कि प्रत्येक महापुरुष के जीवन से हम प्रेरित होकर समाज में उनके संदेश को पहुंच कर प्रत्येक व्यक्ति में एक नई सोच पैदा कर सके। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी अपने जीवन में एक नई ऊर्जा उत्पन्न करनी चाहिए।इस मौके पर महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफअल्वी  जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी रवि दत्त चौधरी कंवरपाल रिजवान चौधरी रिजवान वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ अंडर-19 T20 वूमेन ट्रॉफी टीम में चयन