Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी प्रियंका चौहान व मौसम चौहान

 राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी प्रियंका चौहान व मौसम चौहान

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान व मौसम चौहान रवाना हो गई। प्रियंका चौहान व मौसम चौहान को ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के चेयरमैन अभिषेक चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं दी। 

ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के चेयरमैन अभिषेक चौधरी ने बताया कि 17 से 20 अक्टूबर 2024 तक पांडिचेरी में राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे देश भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे खिलाड़ियो को ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाली ताईक्ंवाडो कोच प्रियंका चौहान व चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉक्टर मौसम चौहान उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पूमसे प्रतिस्पार्धा मे अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगी। ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के चेयरमैन अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रियंका चौहान ताईक्वांडो खेल मे कोच होने के साथ साथ खिलाड़ी भी है जो पहले भी राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का लोहा मनवा चुकी है। ताईक्वांडो कोच रहते हुए भी प्रियंका चौहान अब भी ताईक्वांडो प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर पदक जीतने के लिए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करती है। उन्होने बताया कि डॉक्टर मौसम चौहान भी ताईक्वांडो खेल की होनहार खिलाड़ी है और ताईक्वांडो खेल मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।  ताईक्वांडो कोच प्रियंका चौहान व मौसम चौहान को ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना , मास्टर अमित कुमार बिशनोट, चौधरी रफल सिंह, नेत्रपाल सिंह, संजय प्रधान, डॉ ओंकार सैनी समेत कई गणमान्य लोगो ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

परचम संस्था के द्वारा  किया गया सर सैयद के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन