Ticker

6/recent/ticker-posts

सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले अमित चौधरी का खेल संघो से जुडे पदाधिकारियो व खेल शिक्षको के द्वारा भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। 

शारीरिक शिक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सीबीएसई ने वर्ष 2024 के राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु उनको पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया जिसका आयोजन भोपाल में 11 से 19 अक्टूबर 2024 तक किया गया। जिसमे उन्होने पर्यवेक्षक के तौर पर सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहता है वह खेलो मे सहारनपुर जनपद का नाम रोशन करे। उन्होने बताया कि वह खेलो मे शिक्षा रत्न, शिक्षा श्री, यूथ अपॉवरमेंट आदि अवार्ड खेल क्षेत्र में प्राप्त कर चुके है।  डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित हुए सम्मान समारोह मे भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक रविन्द्र कुमार शर्मा ने अमित कुमार चौधरी का भव्य स्वागत कर खुशी व्यक्त की। सम्मान समारोह मे क्रीड़ा भारती सहारनपुर के संयोजक रविकांत धीमान, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र लाल प्रताप, ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, कुराश कोच मोहित शर्मा, अभिषेक चौधरी, बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, राजेन्द्र कुमार, तबरेज, कुलभूषण, कीरत सिंह, नितिन भार्गव, राजेन्द्र कुमार आदि ने शारीरिक शिक्षक अमित कुमार चौधरी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत