Ticker

6/recent/ticker-posts

ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक

 ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर-ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियो को सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। 

ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 को बलिया में  68वीं उत्तर प्रदेश स्कूल राज्य ताइक्वांडो प्रतियोेगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दीपिका ने स्वर्ण पदक व  शगुन ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे पूजा थापा,अंशिका,अनुष्का शर्मा,अभिषेक कुमार व शौर्य प्रताप सिंह के द्वारा भी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान ने बताया कि ये सभी खिलाडी डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे उनसे ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतने पर दीपिका ने स्कूल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सलैक्शन कराकर अपनी जगह बनाई। उत्तर प्रदेश स्कूल राज्य ताइक्वांडो प्रतियोेगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियो को सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, ताइक्वांडो एसोसिएशन जिला सहारनपुर के चेयरमैन अभिषेक चौधरी, कुश्ती कोच आदेश कुमार, एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र लाल प्रताप, जयचंद शर्मा, मोना, डॉक्टर मौसम चौहान ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अब की बार किसान सरकार-वी एम सिंह