Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर करेगा जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर करेगा जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन

रिपोर्ट- मनोज कश्यप

सहारनपुर-प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग हेतु जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनीत खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओ मे सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया* कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 17 से 24 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। जबकि 21 से 22 अक्टूबर, 2024 तक पं०दीन दयाल प्रदेश स्तरीय सीनियर (महिला/पुरुष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में जिला स्तरीय व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि *फुटबाल का जिला स्तरीय व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 09 अक्टूबर 2024 को व एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 14 अक्टूबर 2024 को व 15 अक्टूबर 2024 को मण्डल स्तरीय चयन का आयोजन किया जायेगा।* जिला स्तरीय व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे प्रतिभाग हेतु खिलाडियों को आधार की पठनीय छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।



     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मा0 मुख्यमंत्री जी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र