Ticker

6/recent/ticker-posts

8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी - भगत सिंह वर्मा

8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी - भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर - उन्नति विकास रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण समय की आवश्यकता है। 

ग्राम नजीरपुरा में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति व विकास के लिए 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां की 25 करोड़ जनता के लिए अभिशाप है।भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल नकद मिलेगा। अन्नदाता किसानों की सभी समस्याएं हल होगी और सरकारी कर्मचारी अधिकारी गांव व नगर में जाकर आम जनता की समस्याओं को बिना रिश्वत के प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र 8 करोड़ जनसंख्या से बनने वाला प्रथम पश्चिम प्रदेश सबसे धनी व अकल्पनीय राज्य होगा। जिसमें किसानों मजदूरों गरीबों व्यापारियों दुकानदारों बेरोजगारों छात्रों में युवाओं की समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएगी। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण सभी विभागों में अधिकारी व कर्मचारी आम जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं लखनऊ में बैठे हुए मुख्यमंत्री योगी जी का प्रशासन को कोई डर नहीं है। पृथक राज्य में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा रात दिन मेहनत करके पृथक राज्य की लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें यहां की युवा शक्ति व छात्रों को आगे आकर संघर्ष करना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए यहां की जनता करो या मरो का नारा देकर संघर्ष को तैयार है। अब हमें किसी भी कीमत पर पृथक राज्य चाहिए। आसिम मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण किसानों मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग 28 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार समय 11 बजे हजारों की संख्या में कमिश्नरी कार्यालय सहारनपुर पर महापंचायत व धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें सभी भारी संख्या में पहुंचे। बैठक में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री मोहम्मद मंसूर गौड़ अखलाक मलिक अब्दुल्ला मलिक मोहम्मद बिलाल मोहम्मद फैज गौड़ हाजी साजिद महबूब हसन शौकीन मोहम्मद मुनव्वर गफूर अहमद साजिद अली मोहम्मद कुर्बान फरदीन जिला मंत्री मुकर्रम प्रधान अब्दुल सलाम दिलशाद तबरेज मलिक हाजी जियाउर रहमान आदि ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ अंडर-19 T20 वूमेन ट्रॉफी टीम में चयन