Ticker

6/recent/ticker-posts

दुनियां में भारत बहुत बड़ी ताक़त बन कर उभरा है-शिवकुमार गुप्ता

दुनियां में भारत बहुत बड़ी ताक़त बन कर उभरा है-शिवकुमार गुप्ता

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

नकुड़-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वछता अभियान चलाकर जागरूक किया गया। 

यहां पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के केम्प कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिए कामनाएं की गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, स्वछता एम्बेसडर गौरव मिश्रा सभासदों व पालिका कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी। तभी आपका नगर स्वच्छ होगा। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि 2014 से पूर्व भारत दुनियां को सुनता था, अलबत्ता आज पूरी दुनियां भारत को सुनती है। कहा कि मोदी जी ने देश को एक नई क्रांति दी है। आज पूरी दुनियां में भारत बहुत बड़ी ताक़त बन कर उभरा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया पोषण माह मेले का आयोजन