Ticker

6/recent/ticker-posts

महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य-जान्हवी

महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिये समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य-जान्हवी

महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार प्राप्त होने चाहिए-पी. राम

रिपोर्ट-इकबाल खान

बेहट-दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नगर पंचायत के सभागार में महिला हिंसा एवं जेंडर विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे के सामाजिक और पत्रकारों ने भाग लिया।शनिवार को दिशा ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में महिला हिंसा एवं जेंडर समानता विषय पर कस्बे के मोहल्ला महाजनान में स्थित नगर पंचायत सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारम्भ सामाजिक चेतना गीत से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोईयुनुद्दीन उर्फ़ पीरू मिया वरिष्ठ समाज सेवी, व मोहम्मद अहमद काजमी ने संयुक्त रूप से की गयी। 

कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी देते हुए कार्यक्रम समन्वयक पी. राम ने कहा कि दिशा सामाजिक संस्था महिला हिंसा एवं जेंडर समानता के मुद्दे पर 40 वर्षों से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को आम जनता तक ले जाने में मीडिया की बड़ी भूमिका रही है। देश के विकास में महिलाओ की समान भागीदारी हो, महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार प्राप्त होने चाहिए। वरिष्ठ कॉर्डिनेटर जान्हवी तिवारी ने कहा कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा समाज के हर वर्ग में मौजूद है, जिसको रोकना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने  महिलाओं पर घर के अंदर होने वाली हिंसा के बारे में चर्चा की, साथ ही घरेलू हिंसा को रोकने हेतु सरकार द्वारा घरेलू हिंसा कानून 2005 के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर प्रोग्राम कॉर्डिनेटर तसनीम ने महिलाओ पर होने वाली हिंसा के विषय में बात करते हुए कहा कि महिलाओ पर हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को आगे बढ़ने के अवसरों की आजादी होनी चाहिए।   शाहीन प्रवीण कॉर्डिनेटर ने कहा कि महिलाओ पर हो रही हिंसा एवं भेदभाव को दूर करने हेतु महिलाओं को हर हालत में  शिक्षित होने की जरूरत है। उन्होंने हर महिला को शिक्षित होने और अपना कारोबार करके पैरों पर खड़ा होने की अपील की। बबीता वर्मा,परियोजना कॉर्डिनेटर ने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने पुरानी पितृसत्तात्मक सोच को दूर करना है,और एक नए समाज की नीव रखनी है  जिसमे बेटा-बेटी को एक समान आगे बढ़ने के मौके देने होंगे। सुरेशों सैनी एवं रजिया ने कार्यक्रम के बारे जानकारी दी,उन्होंने कहा कि हर महीने की10 तारीख को दिशा सामाजिक संस्था के भवन में एवं 20 तारीख को क्षेत्र के किसी भी गाँव में नारी अदालत का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। इस अवसर पर रोशन,अर्चना,अली जान, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विश्व हृदय दिवस पर डॉ. संजीव मिगलानी की दिल के मरीजो के लिये विशेष सलाह