Ticker

6/recent/ticker-posts

खेल जागरूकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य-चौ नीरपाल सिंह

खेल जागरूकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य-चौ नीरपाल सिंह 

राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौ नीरपाल सिंह ने किया कपिल चौधरी का स्वागत

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कपिल चौधरी राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव (संगठन)बनाए गए।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कपिल चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया 

कैंप कार्यलय पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 27 सितंबर से खेल जागरूकता अभियान यात्रा मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क से शुरू होकर मेरठ मंडल,सहारनपुर मंडल के 9 जिलों में जायेगी।27 सितंबर मेरठ से यात्रा आरंभ होकर हापुड,बुलंदशहर,बागपत,बड़ौत,गौतमबुद्ध नगर,गाजियाबाद शामली, मुज्जफरनगर होते हुए 15,अक्टूबर को  सहारनपुर में समापन किया जाएगा। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि खेल जागरूकता यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि खेलो के प्रति यूवाओ का रुझान बढ़े।युवा पीढ़ी नशे की तरफ ना जाए।युवा देश की रीढ़ है इसका इस्तेमाल देश की तरक्की के लिए होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि कपिल चौधरी की नियुक्ति से संगठन को ताकत मिलेगी।राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह ने कहा कि खेल प्रोत्साहन अभियान में कपिल चौधरी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत राठी,महासचिव मयंक तरार,जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,श्रीमती नीलम, डॉ विजयवीर सिंह,प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लक्ष्य निर्धारित तैयारी करने वाले ही सफलता के शिखर तक पहुँचते हैं-श्रीमती राजकमल सक्सेना