Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश चुनाव में चुने गये प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबडा व पवन गोयल

प्रदेश चुनाव में चुने गये प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबडा व पवन गोयल 

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (महानगर इकाई) द्वारा प्रदेश नामित किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, प्रदेश संगठन मंत्री पवन गोयल का व्यापार मण्डल द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में व्यापार मण्डल के साथ-साथ संयुक्त व्यापार, मार्निंग क्लब, शू एसोसिएशन, मोरंगज व्यापार मण्डल, विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा पगड़ी, माला, बुुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि यह स्वागत पदाधिकारियों का स्वागत नहीं है बल्कि पूरे संगठन का स्वागत का है। उन्होंने कहा कि पद मिलना मतलब ज्यादा जिम्मेदारी का निर्वहन होना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा जो पद व सम्मान पदाधिकारियों को दिया जाता है वह संगठन को मजबूत प्रदान करता है।प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा व पवन गोयल ने कहा कि जो सम्मान व पद प्रदेश व्यापार मण्डल व महानगर इकाई द्वारा दिया गया है,उसका बढ-चढकर पूरी जिम्मेदारी से संगठन को मजबूत किया जायेगा व संगठन के हर कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिए  बढ़-चढकर हिस्सा लिया जायेगा। सम्मान समारोह में कृष्ण लाल ठक्कर, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार विज, सुधीर मिगलानी, दीपक खेडा, अनुभव शर्मा, नीरज जैन, प्रभात वर्मा, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, सुदर्शन जुनेजा, संजय भसीन, गुलशन अनेजा, रम्मी धवन, पाली कालडा, मुरली खन्ना, रामराजीव सिंघल पुनीत चौहान द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी व हार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनुज अग्रवाल, पवन कालडा, मनजीत सिंह, अनिल तुली, रम्मी धवन, रवि अरोडा, विनय गोयल, अखिलेश गुप्ता, रविन्द्र माहेश्वरी, राजीव जैन, रोहित छाबडा, चिराग छाबडा, अनिल भाटिया, ललित पोपली, अशोक खुराना, सुरेश सलूजा, दलजीत कोचर, मनजीत अरोडा, हरीश खुंगर, ताराचंद, प्रदीप डोडा पीयूष बंसल, मुकेश दत्ता, मुकेश धनगर, फरजान उल हक, राजेश तनेजा, सुरेन्द्र क्वात्रा, संजय गुप्ता, अमित अरोडा, सुशील जसूजा, सुशील जसूजा, महेन्द्र कुमार,राजकुमार अरोडा, नवदीप डोडा, अमरनाथ सेठ, स.जसविन्द्र सिंह, गगन कुमार, शिवकुमार चोपड़ा, जसबीर बजाज, राज गुलाटी, महेन्द्र अनेजा आदि व्यापारी शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ज़ाहिद हसन को नेशनल अवार्ड फ़ॉर सोशल एक्सीलेंस के अवार्ड से किया गया सम्मानित