Ticker

6/recent/ticker-posts

अयोध्या नगरी में एफ.बी.डी. ट्रस्ट से जितेंद्र सैनी एवं राहुल सिंह को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से किया सम्मानित

अयोध्या नगरी में एफ.बी.डी. ट्रस्ट से जितेंद्र सैनी एवं राहुल सिंह को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से किया सम्मानित  

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम कृष्ण सेवा फाउण्डेशन, अयोध्या एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट को भी सम्मानित किया गया। सहारनपुर मण्डल में रक्तदान सेवा के लिए फ़ैमिली ऑफ़ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से ब्लड मोटिवेटर जितेन्द्र सैनी एवं राहुल सिंह ने इस सम्मान को प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद देश के गौरव एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के सुपुत्र भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी श्री अशोक ध्यानचंद सहित महापौर अयोध्या महानगर श्री गिरीशपति त्रिपाठी एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश गुप्त द्वारा दोनों रक्तवीरों को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान- 2024 से सम्मानित किया गया।संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार पाँचाल ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा दे रही है। इस कार्यक्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में जितेंद्र सैनी एवं राहुल सिंह ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। हमारी पूरी टीम के लिए एक बार फिर यह गर्व की बात है कि संस्था को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में यह सेवा रत्न सम्मान प्राप्त करने का मौक़ा मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दी जानकारी