Ticker

6/recent/ticker-posts

वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान

वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट ने  किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-करूणा कार्यों की शृंखला में WORK Saharanpur Chapter ने वार्ड न० 62, पक्का बाग,पर वार्ड के सब सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमे वार्ड पार्षद इज़हार मंसूरी और वार्ड सफाई सुपरवाइजर भी उपस्थित रहें। 

सफाई कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों को माला पहनाकर गरिमामयी स्वागत किया गया। वर्क संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया, विशेष बात यह रही कि वर्क संस्था के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को अपने हाथों से खिलाया और उनके हाथों से स्वयं खाया। इस कार्य के माध्यम से संस्था ने समाज को यह संदेश दिया कि किसी व्यक्ति की महानता सिर्फ उसके कर्मों के आधार पर होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों के लिए चाय और नाश्ते का प्रबंध भी संस्था द्वारा किया गया, जिससे उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट किया गया। प्रेरणा स्रोत मुहम्मद (स.)साहब ने कहा था: "ना कोई काला किसी गोरे से बेहतर है, ना कोई अरबी किसी अजमी (गैर-अरबी) से बेहतर है। इंसान की श्रेष्ठता केवल उसके कर्मों और तक़वा (धर्मपरायणता) पर निर्भर करती है।" इस संदेश के माध्यम से उन्होंने भेदभाव और जात-पात जैसी अवधारणाओं को खत्म करने का संदेश दिया, और यह बताया कि ईश्वर की नजरों में सभी इंसान समान हैं। सम्मान कार्यक्रम में शामिल वर्क संस्था कार्यकर्ताओं में अदील फारूक, नदीम अहमद, शफात अजीम, काशिफ हुसैन, मुहम्मद जावेद, आसिफ अंसारी, ज़ाकिर, शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विश्व हृदय दिवस पर डॉ. संजीव मिगलानी की दिल के मरीजो के लिये विशेष सलाह