Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता -भगत सिंह वर्मा

पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता -भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर -छुटमलपुर -पृथक राज्य आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिसके लिए किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों युवाओं व छात्रों को मिलकर बड़ा संघर्ष करना होगा।

ग्राम खजुनावर में एक विशाल पंचायत को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। जिसके लिए बड़े संघर्ष की शुरुआत कर दी गई है। पृथक राज्य के लिए जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। यह एक जन आंदोलन बनता जा रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है जिसके लिए किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों युवाओं व छात्रों को मिलकर बड़ा संघर्ष करना होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां सभी को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। पृथक पश्चिम प्रदेश सभी समस्याओं से रहित होगा। बैठक में सर्वसम्मति से राव शाहिद प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता राव तनवीर अहमद ने की। और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राव शाहिद प्रधान ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश हम सब की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सब पृथक राज्य के संघर्ष में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ है। राव शाहिद प्रधान ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर यहां सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी व प्राइवेट नौकरी अधिक से अधिक मिलेगी और किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल मिलेगा। और किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होगी। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई तेज हो चुकी है और अब यह 2026 तक निश्चित रूप से बन जाएगा। आसिम मलिक ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। पड़ोसी राज्य हरियाणा पंजाब उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश इसके उदाहरण हैं। बैठक में राव बिल्लू प्रधान सोनू सैनी प्रधान मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनैद जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री प्रवीण चौधरी संरक्षक रामचंद्र गुर्जर राव राहत अली राव खुशनुड मास्टर शाकिर मास्टर इनाम  मुस्तकीम राव जाबाज अली इब्राहिम राव अदनान शहजाद मोहसिन आजम फैसल नदीम मोहम्मद अहमद जुनैद मंसूर मोहम्मद फैज सहित सैकड़ो लोगों ने पंचायत में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आमजन के स्वास्थ्य के साथ न हो लापरवाही - मनीष बंसल