Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक राज्य बनाने के लिए बड़े से बड़ा संघर्ष करने को तैयार-भगत सिंह वर्मा

पृथक राज्य बनाने के लिए बड़े से बड़ा संघर्ष करने को तैयार-भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सरसावा -शिक्षा चिकित्सा रोजगार उन्नति और विकास के लिए पृथक राज्य का निर्माण जरूरी है। लखनऊ में बैठे हुए प्रदेश के मुखिया व पूर्वांचल के नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोर उपेक्षा लगातार करते आ रहे हैं। वकीलों के 45 वर्ष से लगातार संघर्ष करने के बावजूद भी आज तक मेरठ में हाई कोर्ट की बैच की स्थापना नहीं की गई है। जबकि प्रयागराज के पास ही लखनऊ में हाई कोर्ट की बेंच बना दी गई है।


 ग्राम इस्माइलपुर में चौधरी इरशाद चेयरमैन के निवास पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटा राज्य सुखी राज्य। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा बड़े से बड़ा आंदोलन करने को तैयार है जिसके लिए नगर नगर गांव गांव जाकर बैठक करके जन जागरण किया जा रहा है। बढ़ती हुई समस्याओं का हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि  मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट की तीन बेंच है और राजस्थान में दो बैंच है तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कम से कम तीन हाई कोर्ट की बेंच होनी चाहिए थी। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता न्याय के लिए 700 किलोमीटर दूर हाई कोर्ट इलाहाबाद प्रयागराज में जाने को मजबूर है जहां यहां के लोगों को पूर्वांचल के वकील व अन्य लोग दोनों हाथों से लूटते हैं। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चौधरी इरशाद चेयरमैन ने कहा कि हम पृथक राज्य के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भगत सिंह वर्मा के साथ हैं। पृथक राज्य हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है। पृथक राज्य में यहां सभी को निशुल्क शिक्षा और चिकित्सा होगी और यहां सहारनपुर में भी एम्स की स्थापना होगी। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर यहां किसानों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होगी और सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार होंगे और यह पृथक पश्चिम प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से मुक्त होगा। बैठक में मुक्ति मोर्चा के कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट नगर मंत्री अकमल गौड़ जुबेर चौधरी अतिक चौधरी वाजिद चौधरी आदिल चौधरी मेहरून प्रधान जुनैद इरशाद हाजी कलीम नजाकत हाजी कलीम चौधरी फुरकान चौधरी नदीम खालिद जुबेर नईम एहसान साकेब आदि ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर