Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

 भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

विभिन्न स्कूलों के 40 बच्चों ने भी दी सामूहिक संगीत प्रस्तुति

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में नगर निगम द्वारा स्पर्श एवं स्पिक मैके के सहयोग से जनमंच सभागार में ‘हमारी संस्कृति-हमारी पहचान’ कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गयी।  कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष पुनीत त्यागी, मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा आदि ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। 

सर्वप्रथम स्पर्श संस्था की प्रस्तुति में विभिन्न परम्परागत भारतीय शास्त्रीय वाद्यों सरोद पर, इसराज, सितार, बांसुरी, संतूर, हारमोनियम एवं सारंगी बजाते हुए स्माल वंडर्स, रेनबो, पाइन वुड, फस्ट स्टेप स्कूल के 40 बच्चों ने राग यमन की सामूहिक प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति में दिल्ली के प्रख्यात बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना द्वारा राग हंसध्वनि की प्रस्तुति दी गयी उनके साथ विश्वविख्यात तबला वादक मिथिलेश झा ने तबले  पर  संगत की। बांसुरी और तबले की शानदार संगत से श्रोता झूम उठे और बार-बार तालिया बजाकर कलाकारों का अभिनंदन किया। अंतिम प्रस्तुति में केरल से पधारे वल्लभ कलरी ग्रुप द्वारा प्रचीन केरल संस्कृति की पहचान कलरीपायट्टु की प्रस्तुति हुई। इसमें के पी राजीव, अजित शंकर ,गोकुल विनायक, आनन्द, अद्वित, श्यामलन, भास्करन ने चार चरणों में शस्त्रों के साथ एवं निहत्थे लड़ने की कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। संचालन पंवार एवं स्माल वंडर स्कूल के बच्चो द्वारा किया गया। परिकल्पना शेफाली मल्होत्रा एवं सविता मखीजा की रही। 

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक पार्षद अनिल मित्तल, सहसंयोजक पंकज मल्होत्रा व सागर वर्मा, अंकित पुंडीर, पंडित योगेश गोनियाल व रंजना मित्तल ने तबलावादक मिथिलेश व बासुरी गायक अजय प्रसन्ना व केरल से आये कलाकारों को पटका पहना कर व निगम की ओर से उपहार भेंट कर उनका अभिन्ंदन व स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के राष्ट्रीय खेलों में जूडो व मार्शल आर्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों तथा जूडो के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेला चेयरमैन मनोज प्रजापति, वाइस चेयरमैन सलेखचंद, दल नेता संजय गर्ग, उपसभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद के के बत्रा,राजकुमार शर्मा, संजीव कर्णवाल, सुनील पंवार, दिग्विजय चौहान, कपिल धीमान, मयंक गर्ग, वीरेंद्र उपाध्याय, रविसेन जैन, राजू सिंह, राजेंद्र कोहली, सुखवीर वर्मा, स्वराज, अनिल गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज, परविंदर तोमर, अक्षु छाबड़ा व भाजपा महानगर महामंत्री योग चुघ का भी अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर मे हुआ जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन