Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की गई जिला व महानगर कार्यकारिणी की घोषित

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की गई जिला व महानगर कार्यकारिणी की घोषित

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला व महानगर कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री लविश वर्मा ने सभी नवयुक्त पदाधिकारियो को माला पहनाकर आई डी कार्ड व नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। 

लविश वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन हमेशा असहाय व गरीब लोगों की मदद करता आया है। और वह आगे भी करता रहेगा ।कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व बारसंघ अध्यक्ष अरविंद्र शर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र शर्मा ने कहा हमेशा हमें अपने मानव अधिकारों का पता होना चाहिए। और समाज में कुछ ग़लत दिखाई देता है उसका विरोध करना चहिए। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा  व महानगर अध्यक्ष अंकित पंवार ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन का विस्तार ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा। भविष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रभारी अनुभव भारद्वाज ने कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आर के तोमर जी जिला उपाध्यक्ष तनवीर आलम  जिला महामंत्री अनुज चौहान  जिला सचिव शाजेब खान जिला महामंत्री विपुल राजवंशी  जिला प्रमुख शिवम कौशल  महानगर उपाध्यक्ष डॉ मधु , महानगर महासचिव सचिन सेन,  नंदनी बाटला  रेनू कश्यप  इशांत शर्मा  , सुरेश शर्मा , अरुण त्यागी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर मे हुआ जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन