Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू क्रांति तहसील मुख्यालय पर गरजी

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू क्रांति तहसील मुख्यालय पर गरजी

रिपोर्ट-नादिर शेख

बेहट-भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष अमित सैनी के नेतृत्व में शाकंभरी मार्ग संगठन कार्यलय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद संगठन कार्यालय से जुलूस के रूप में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सोपा। 

 एसडीएम मानवेंद्र सिंह को सौंप गए ज्ञापन में एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए। हथिनी कुंड बैराज से लेकर आल्हनपुर पंचकूआ तहसील सहारनपुर तक यमुना नदी में 2016 से 2024 तक खनन माफिया द्वारा हुए अवैध खनन की सीबीआई जांच हो। ग्राम पंचायत ननोली  में कुएँ की ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए। साथ ही कुएं की जमीन पर जिन अधिकारियों ने अवैध कब्जा करवाया उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसान आयोग का गठन होना चाहिए इसमें किसान ही अध्यक्ष होना चाहिए। शिक्षा एवं चिकित्सा फ्री होनी चाहिए। खेतों एवं सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं जिनकी वजह से किसानों एवं आम जनता को नुकसान हो रहा है इसके लिए गौशाला का प्रबंध किया जाए। हरियाणा राज्य की तर्ज पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिला सहारनपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री चलाने के लिए लाइसेंस दिए जाए, जिससे कि यहां के किसानों को अपना माल दूसरे राज्य में नहीं ले जाना पडे। सहारनपुर मंडल में जो ग्रामीण इलाकों में सड़के खस्ता हाल है उनका पुनर्निर्माण होना चाहिए। किसानों के ट्यूबवलों पर जो मीटर लगाने की सरकार ने घोषणा की है वह खत्म की जाए। किसानों को गन्ना मूल्य ₹450 कुंतल मिलना चाहिए। तहसील बेहट में बढ़ती भ्रष्टाचारी जिसमें 50% मामले पटवारी एवं कानूनगो द्वारा एक पार्टी का पक्षपात किया जाता है। राशन कार्ड में छुट्टी हुई यूनिट को तत्काल पूरा किया जाए। बिजली के प्रीपेड मीटर नहीं लगना चाहिए। किसानों का ₹5 लाख तक का क्रेडिट कार्ड मुफ्त हो। महिलाओं का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा किसी भी महिला के साथ यदि कोई घटना होती है तो भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। गांव में चल रहे समूह सखी योजनाओं में घोटाले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर जनता के प्रति अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव टीकाराम सैनी,  सचिन,  रिंपी कंबोज,  प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय सैनी,  जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी,  जिला मीडिया प्रभारी भवानी सैनी, प्रदेश अध्यक्ष महिला रीना धीमान,  प्रदेश मंत्री सन्नी राणा,  प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण कुमार,  जिला अध्यक्ष महिला सरिता देवी,  जिला मंत्री वंश वितरणा, जिला संगठन मंत्री सचिन कुमार,  तहसील प्रभारी शिव कुमार,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति,  राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कंबोज,  मंडल अध्यक्ष सागर सैनी,  पदम प्रकाश शर्मा,  बिंटू सैनी,  पूर्व युवा अध्यक्ष राजेंद्र सैनी,  राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट रमेश चंद,  सचिन रामदेव,  प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सैनी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दी जानकारी