Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर-सहारनपुर को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियो मे खुशी की लहर दौड गई है।  ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के जिला अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेेन्द्र प्रताप ने कहा कि प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन भव्य स्तर से किया जायेगा जिसके लिये कोई कसर छोडी नही जायेगी। 

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के द्वारा तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 08 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2024 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमे प्रदेश भर से खिलाडी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्गो मे प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सहारनपुर जनपद मे प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी देने पर जिला अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासचिव मनोज कुमार यादव के दिशा निर्देशन मे ही प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिला अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि हमारा अथक प्रयास है कि सहारनपुर के गांव देहात ब्लॉक के क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की सहायता कर उन्हे आगे बढ़ाने का काम किया जाये। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया की सहारनपुर के खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग की प्रतियोगिता पहली बार सहारनपुर में आयोजित हो रही है। उन्होने बताया कि सहारनपुर को प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के सभी पदाधिकारी खुश है। प्रतियोगिता का आयोजन भव्य स्तर से किया जायेगा व विजेता खिलाडियो को अतिथियो के द्वारा आकर्षक पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि सहारनपुर में आयोजित होने वाली तीसरी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती *प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 22 से 25 अक्टूबर को सोनीपत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर