Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

 सहारनपुर जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के द्वारा सहारनपुर जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर किया जायेगा। 

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया जिला स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा फाईट कराकर किया गया। सहारनपुर जनपद मे ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने पर सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने आयोजको के प्रयासो की जमकर सराहना की।प्रतियोगिता में जनपद भर से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।   प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे अतिथि के रुप मे पहुंचे रविन्द्र कुमार शर्मा, अमित चौधरी, सुनील कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक रविकान्त धीमान, कुश्ती कोच आदेश कुमार व संजय कुमार  के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे रेफरी एवं जज की भूमिका शामली से आये अंशुल निर्वाल, कुश्ती कोच आदेश कुमार, सरिता प्रजापति,अमित कुमार के द्वारा निभाई गई। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व जिला सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया की जिला स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर मे हुआ जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन