Ticker

6/recent/ticker-posts

गीता मनुष्य के जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है-गोस्वामी ऊधो जी महाराज

गीता मनुष्य के जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है-गोस्वामी ऊधो जी महाराज

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज ने कहा कि श्री गीता उपनिषदों का सार है। महाभारत युद्ध के समय रणभूमि में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया था वह गीता में बताया गया है। गीता में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मनुष्य को जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है। 

गुरुवार को रेलवे रोड स्थित खादी भंडार के मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले ने कहा कि गीता पढ़ने पर मनुष्य को बहुत सी नई जानकारियां भी मिलती हैं। साथ ही हर अध्याय के नियमित पाठ का अपना लाभ और महत्व है। भगवान शिव ने देवी पार्वती को गीता के पहले अध्याय के पाठ का महत्व जो बताया है वही यहां आपके लिए प्रस्तुत है। लेकिन गीता के पहले अध्याय के महत्व को जानने से पहले जान लीजिए , गीता के पहले अध्याय का नाम अर्जुन विषाद योग है। इस अध्याय में कुरुक्षेत्र के मैदान में उपस्थित बंधुओं और संबंधियों को सामने देखकर अर्जुन के मन में उठे विषाद और मनःस्थिति का वर्णन किया गया है। कथावाचक ने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति भी जागरूक होने का आह्वान किया। इससे पूर्व कथा का उदघाटन कांता शर्मा, दीप प्रज्जवलित चौधरी रमेश पंवार घसोती ने किया।इस दौरान कथा के आयोजन में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप मित्तल, विजय शर्मा,मनोज शर्मा बॉबी, पदम सिंह एडवोकेट, विजय आनंद, हरिओम शर्मा, नीरज शर्मा, श्यामलाल, जुगमेंद्र रावत, सागर,आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गीता मनुष्य के जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है-गोस्वामी ऊधो जी महाराज