Ticker

6/recent/ticker-posts

सिद्धांत चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियो मे खुशी की लहर

 सिद्धांत चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियो मे खुशी की लहर

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर-प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप मे सिद्धांत चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियो समेत सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता* ने खुशी व्यक्त करते हुए सिद्धांत चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 23 सितंबर से 27 सितंबर 2024 तक आयोजित हुई प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप मे सिद्धांत चौधरी ने उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भार वर्ग में 102 किलो में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि सिद्धांत मूल रूप से बिजनौर के निवासी हैं वे केवल पिछले 6 वर्षों से सहारनपुर जनपद के ग्राम नागल मे सोहन सिंह के प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, गत वर्ष उनका चयन पुलिस विभाग में आरक्षी के तौर पर हुआ था। उन्होने कहा कि ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप मे सिद्धांत चौधरी ने स्वर्ण जीतकर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा किया है।  चैम्पियनशिप मे सिद्धांत चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष आनंद भटनागर, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, सोहन सिंह समेत सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सिद्धांत चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियो मे खुशी की लहर