Ticker

6/recent/ticker-posts

ताउलू स्पर्धा में सर्वाधिक पदको पर कब्जा कर गौतमबुद्ध नगर की टीम ने प्रथम स्थान पर किया कब्जा

ताउलू स्पर्धा में सर्वाधिक पदको पर कब्जा कर गौतमबुद्ध नगर की टीम ने प्रथम स्थान पर किया कब्जा 

रिपोर्ट-मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता मे ताउलू स्पर्धा में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने प्रथम, लखनऊ द्वितीय व उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम किया।जबकि फाईट स्पर्धा मे खिलाडी पदक जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है। 

उत्तर प्रदेश वुशू संघ के तत्वाधान मे सहारनपुर वुशू* के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन ताउलू स्पर्धा मे खिलाडियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ की देख रेख मे उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता मे कई जनपदो से महिला पुरुष खिलाडी प्रतिभाग कर रहे है। महासचिव मनीष कक्कड ने बताया कि प्रतियोगिता मे विजेता खिलाडियो को आकर्षक पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। सहारनपुर वुशू संघ के सचिव व प्रतियोगिता के संयोजक सोनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज ताउलू स्पर्धा मे गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियो ने 8 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 50 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक के साथ 37 अंक हासिल कर लखनऊ की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर 23 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता मे सांदा (फाईट) स्पर्धा के मुकाबले जारी हे। जिनके परिणाम कल तक आयेगें।  वूशु प्रतियोगिता मे टूर्नामेंट डायरेक्टर गोपाल जी सेठ, हेड जज अमित शर्मा, प्लेटफॉर्म जज अमीर आलम सैफी, राज विपिन जोशीय, नेहा कश्यप जबकि जज हरिओम रावत, रामदास रावत, अजय शर्मा, हरि किशन मौर्य, आनंद भाटी रहे। वूशु प्रतियोगिता मे  उत्तर प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़, सहारनपुर वुशु संघ के चेयरमैन विभोर राणा, अध्यक्ष अभय चौधरी, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, वुशू कोच आकाश चौधरी, जिला सचिव सोनवीर सिह, सुनील प्रजापति, गोपाल सेठ, अन्तरराष्ट्रीय वुशू खिलाडी उचित शर्मा, अमर सिंहख् अर्जुन सिंह आदि का सहयोग रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वीकृत खनन पट्टे को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में लोक सुनवाई कार्यक्रम आयोजित