Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्नदाता किसानों की समस्याओं को हल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा -भगत सिंह वर्मा

अन्नदाता किसानों की समस्याओं को हल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा -भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर पंजाब के किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डलेवाल के नेतृत्व में 22 जुलाई को देश के सभी किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांस्टीट्यूशनल क्लब दिल्ली में इकट्ठा होंगे। 

बीडीएम स्कूल में भारतीय किसान यूनियन वर्मा की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार देश और प्रदेश के अन्नदाता किसानों का शोषण कर रही हैं। जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं को लेकर पंजाब के किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डलेवाल के नेतृत्व में 22 जुलाई को देश के सभी किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांस्टीट्यूशनल क्लब दिल्ली में इकट्ठा होंगे। जिसमें भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा भी भाग लेंगे यदि जल्द ही भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया तो इस बार दिल्ली में ऐतिहासिक आंदोलन होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि फरवरी से लगातार देश के किसान सरदार जगजीत सिंह डलवाल के नेतृत्व में पंजाब के शंभू बॉर्डर खनोरी बॉर्डर पर अभी भी लाखों किसान और हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ धूप और बारिश में डटे हुए हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान दिल्ली जाकर राज में हिस्सेदारी नहीं मांग रहे हैं देश के अन्नदाता किसानों को तो उनके सभी कर्ज माफ किए गए किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए राष्ट्रीय आय आयोग का गठन किया जाए मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराये जाए 58 वर्ष से अधिक बुजुर्ग किसानों को 10000 रुपए प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाए। एम एस पी को गारंटी कानून बनाया जाए। डॉ एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। देश और प्रदेशों की गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल दिलाया जाए ।और चीनी मिलों से तत्काल गन्ना भुगतान और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज गन्ना किसानों को दिलाया जाए। जब तक किसानों की समस्याएं हल नहीं होंगे तब तक देश के अन्नदाता किसान संघर्ष करते रहेंगे और अपनी समस्याओं को हल कर कर ही चैन से बैठेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसान नेता कर्ज बंद हो रहे हैं और उन्हें अपनी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी केंद्र सरकार नहीं दिला पा रही है भाजपा की सरकारों के कारण ही देश के अन्नदाता किसान कर्ज बंद हुए हैं इसलिए उनके सभी कर्ज समाप्त किए जाएं बैठक का संचालन करते हुए परदेश महामंत्री आसीम मलिक ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान मेहनत करके देश के 140 करोड लोगों का भोजन तैयार कर रहे हैं उन्हें उनके हक मिलने ही चाहिए। बैठक में प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की महानगर उपाध्यक्ष हाजी कलीम उर रहमान जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला मंत्री मुकर्रम प्रधान अब्दुल सलाम मोहम्मद तबरेज जोगेंद्र सिंह चौधरी कालू सिंह हाजी  अहतेशाम और प्रदेश सचिव मुनेश कुमार बुद्धू ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर