Ticker

6/recent/ticker-posts

शिव के बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं-स्वामी कालेंद्रानंद

शिव के बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं-स्वामी कालेंद्रानंद

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- देहरादून रोड स्थित जमालपुर में महाकालेश्वर महादेव मंदिर वार्षिकोत्सव उपलक्ष में श्रावण मास में चल रही है शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा शिव के शरण में जाने से जीव का कल्याण होता है।श्री महाकालेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान प्रदीप पाल एवं सीताराम कश्यप ने व्यास पीठ एवं शिव पुराण का पूजन किया एवं महाराज श्री का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया संजय सैनी एवं रामशरण कश्यप ने दीप प्रज्वलित किया। 

शिव महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा शिव के शरण में जो शरणागत हो जाता है महादेव उसका कल्याण करते हैं महादेव भेद रहित भाव से तप करने वाले को वरदान देते हैं चाहे वे दानव है या देव है। उन्होंने कहा शिव सृष्टि के कान-कान में व्याप्त हैं शिव ही अणु परतयाणु है शिव ही सरकार और निराकार है शिव ही मृत्यु एवं प्राण है शिव ही जगत जीव एवं ब्रह्मांड की चेतना है अर्थात शिव के बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है शिवा कोई मूर्ति या पिंडी आधार प्रतीकात्मक है शिव साक्षात ब्रह्म चेतन ऊर्जा है  इस अवसर पर सुखबीर सिंह कश्यप अरविंद पाल सुभाष कश्यप नीरज कश्यप सागर गुप्ता रेखा ममता कुसुम डोली किरण आदि रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बेटियां हमेशा से मान सम्मान का प्रतीक रही हैं-चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी