Ticker

6/recent/ticker-posts

हाथरस में हुई दर्दनाक घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने की दुख संवेदना व्यक्त

हाथरस में हुई दर्दनाक घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने की संवेदना व्यक्त

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हाथरस में हुई हृदय विदारक,दर्दनाक घटना पर अपनी दुख संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए सत्संग वव्यस्थापक दोषी है।उन्होंने पूरी व्यवस्था सुनिश्चित व सुरक्षित क्यों नहीं की सैकड़ों भक्तजनों को जान गवानी पड़ी।इन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि मृतकों को 20,20 लाख रुपए और घायलों को 5,5 लाख रुपए का मुआवजा राशि मिलनी चाहिए। हाथरस के सिकंदरा राउ के रतीभान पुर में हुई ये बहुत बड़ी घटना है। सत्संग पंडाल में भगदड़ से अब तक लगभग एक सैकड़ा मौत हो चुकी है। मरने वालों में महिलाएं ज्यादा है।सैकड़ों घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतीभान पुर में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे।  पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।  राष्ट्रीय लोकदल अपनी दुख संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना,मंगल कामना करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दी जानकारी