Ticker

6/recent/ticker-posts

हमारे कार्यकर्ता,पदाधिकारी लोगो की समस्याओं का समाधान कराए-चौ नीरपाल सिंह

हमारे कार्यकर्ता,पदाधिकारी लोगो की समस्याओं का समाधान कराए-चौ नीरपाल सिंह

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जगपाल सिंह जाटव व राहुल जाटव ने अपने साथियों सहित बसपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

हकीकत नगर कैंप कार्यलय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया।चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय लोकदल की भागेदारी केंद्र सरकार में भी है, और उत्तर प्रदेश सरकार में भी है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता,पदाधिकारी लोगो की समस्याओं का समाधान कराए।आम जनता के दुख दर्द में मदद करे।यदि कोई अधिकारी नहीं सुनता तो उसकी शिकायत लिखित रूप में दे।जिससे हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का साफ दिशा निर्देश है कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने देंगे।मिशन 2027 की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जुटना है।गांव गांव घर घर राष्ट्रीय लोकदल की हाजिरी लगनी चाहिए।रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर और महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि यूवाओ को आगे बढ़ाने के लिए हमारी पूरी कोशिश रहेगी।बैठक में चौ नरेन्द्र सिरोही,शरणदास,सिकंदर जाटव,मोहित सोनकर,मोनू कश्यप,वंश जाटव,सुधीर राणा,शकील उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंजुमन गुलिस्तान-ए-उर्दू अदब के तत्वाधान में आयोजित हुआ मुशायरा।