Ticker

6/recent/ticker-posts

मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली भव्य शोभा यात्रा

मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली भव्य शोभा यात्रा

महिलाओं मैं दिखा गजब का उत्साह

रिपोर्ट-रवि बख्शी

सहारनपुर- विगत मंगलवार श्री सनातन धर्म मंदिर सभा रजि. के तत्वाधान में ढोलनगाडो व बैंडबाजों के साथ  मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली गई भव्य शोभा यात्रा । शोभा यात्रा के आगे युवक धर्म पताका लिए हुऎ चल रहे थे उनके पीछे शिव परिवार व गणेश जी की मूर्ति को सजाकर सभी श्रद्धालुओं ने  पूजा अर्चना की। 

उनके पीछे नगर के विख्यात भागवत आचार्य पंडित विजय ब्लोधी,  पंडित काशीराम, पंडित नीलकंठ शर्मा ,और पंडित आत्मा राम जी रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीरवाद दे रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में आये विश्व विख्यात योगाचार्य पंडित भारत भूषण  का भी पुष्प वर्षा करते हुऎ सभी ने स्वागत भी किया।  हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने गले में केसरिया अंग वस्त्र पहने हुऎ धर्मिक धुनों पर झूमते नाचते हुऎ चल रहे थे। महिलाओं और बच्चों में गजब का उत्साह दिखा ।इसी दौरान पटेल नगर की सड़क पर जन सैलाब उमर पड़ा, दर्जन जगहों पर फल शरबत व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई।  शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सुभाष नगर ,पटेल नगर, ब्रज नगर ,शिवपुरी होते हुऎ मंदिर परिसर में समाप्त हुई इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। विशाल शोभा यात्रा में मुख्य रूप से राना प्रताप सिंधु ,हरिश अहूजा, यशपाल भटिया, आशू सिंधु ,नंद किशोर घई,पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली,रवि बख्शी, आनंद भाटिया,विजय कुमार, यशपाल मेहंदी रता, राकेश राना, राजीव शर्मा , स. सतविंदर सिंह, श्याम मेनी, धर्मपाल खुराना, त्रिलोकनाथ पुरी, नरेंद्र तनेजा ,हरिश भटिया, डॉक्टर ऋषि पाल सैनी, किशोर पराशर, मनोज शर्मा, विजय भटिया,  जय कालरा, यशपाल त्रिहन,लोकेश अरोरा ,पवन आनंद, मुकेश दत्ता, अमित ग्रोवर ,राजीव आनंद, राजकुमार भटिया, दिनेश दत्ता, अमन भटिया, गौरव पुरी स.दलजीत सिंह कोचर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 फॉगिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए-महापौर