Ticker

6/recent/ticker-posts

अंकुर को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा किया जायेगा सम्मानित -चौ नीरपाल

अंकुर को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा किया जायेगा सम्मानित -चौ नीरपाल

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-डब्लू डब्लू एफ द्वारा दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान कप बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड देहरादून निवासी अंकुर चहल ने कांस्य पदक जीता है।अंकुर की जीत पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ सहारनपुर की टीम ने अंकुर चहल को बधाई देते हुए कहा कि अंकुर चहल ने उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाने के साथ साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है।

अंकुर चहल की कामयाबी पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमे गर्व है कि अंकुर चहल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है।अंकुर चहल की मेहनत रंग लाई।अन्य खिलाड़ियों को भी अंकुर से प्रेरणा लेनी चाहिए।अंकुर को राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया जायेगा।खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए हमारे नेता भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि में अंकुर के साथ साथ उनके प्रशिक्षक व परिवारजनों को भी बधाई देता हूं जिनके सहयोग से अंकुर को कामयाबी मिली है।अंकुर के पिता उदयवीर सिंह राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश सचिव है।बधाई देने वालो में मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, मो आरिफ,मनोज मलिक,राजदीप ढाका, पप्पू भारसी,निकेत,शरणदस शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर