Ticker

6/recent/ticker-posts

हज़रत अली अकबर अलैहिस्सलाम की शाहदत की याद मे निकाला गया मातमी जुलूस

हज़रत अली अकबर अलैहिस्सलाम की शाहदत की याद मे निकाला गया मातमी जुलूस

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के 18 साल के बेटा हज़रत अली अकबर अलैहिस्सलाम जो शबीह-ए-पैगम्बर थे उन्ही की याद मे 6 मोहर्रम का मातमी जुलूस परम्परागत तरीके से नगर के मुख्य बाज़ारो मे निकाला गया

मौहल्ला अन्सारियान स्थित वक्फ जनाना इमामबाड़ा हाजी सादिक हुसैन से अकीदत मंदो ने ज़ुलजना निकाला, छोटा इमामबाड़ा अन्सारियान से बडा अलम निकाला गया। जुलूस मे अकीदत मंदो ने भारी तादाद मे जंजीरो मे बंघी छुरियो व हाथ से अपने शरीर पर मातम किया, हज़्ारत अली अकबर अलैहिस्सलाम का गम सोगवारो के दिलो दिमाग पर छाया हुआ था जिन लोगो ने छुरियो से मातम किया था उनके शरीर से खून  रिस रहा था। सभी ग़मजदा लोगो ने काले कपडे पहन रखे थे तथा नंगे पैर,गरेबान चाक, सीनाज़नी/मातम करते हुए चल रहे थे। सभी अकीदत मंद लब्बैक या हुसैन, या हुसैन, या अली, या अब्बास, हाय सकीना हाय प्यास की आवाजे़ बुलंद कर चल रहे थे। मातमी जुलूस छोटी इमाम बारगाह से शुरू होकर मौहल्ला मुत्रीबान, नखासा बाजार, खानी बाग, फारूख की मस्जिद सर्राफा बाजार पुराना बजाजा, हलवाई हटटा, बाजार दीनानाथ, बडतला यादगार, भगत सिह चौक, मोर गंज, नगर कोतवाली के सामने से होता हुआ पुल दाल मण्डी, मटिया महल, आर्य कन्या इण्टर कालेज से होता हुआ मौहल्ला जाफर नवाज स्थित बडा इमामबाड़ा जाफर नवाज़ पहुचा वहा कुछ समय रूकने के बाद जुलूस की वापिस पुल सब्जी मण्डी, जामा मस्जिद कला, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, चूडी बाजार, मौहल्ला संगियान, चौक मौहल्ला अन्सारियान से होता हुआ छोटा इमाम बाड़ा अन्सारियान पहुच कर सम्पन्न हुआ। मातमी जुलूस मे सबसे आगे ऊंट, दर्जनो घोडे, बैल व झोटा गाडियां, आदि पर बैठे छोटे छोटे बच्चे काले कपडे पहने नाराये रिसालत या रसूउल्लाह, हाय सकीना हाय प्यास, चमन चमन कली कली अली अली अली अली, नाराए तकबीर अल्लाहो अकबर, हुसैनियत ज़िदाबाद यज़ीदयत मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे बच्चो के हाथे मे काले निशान थे  उनके पीछे शबीह अलम हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम का शबीह ए अलम चल रहा था। शबीह ए अलम के पीछे मातमी अन्जुमनो में अन्जुमने अकबरिया, अन्जुमने इमामिया व अन्जुमने सोगवारे अकबरिया चल रही थी।अन्जुमने इमामिया में नौहा पढने वालो में मिर्ज़ा मेहरबान पंजेतन, आसिफ रज़ा, तौसिक़ मैहदी, मिर्ज़ा अयाज़, अली मैहदी, शहबाज़ काज़मी, शौज़ब रज़ा, आदि रहेः-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 फॉगिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए-महापौर