Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया

अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षो उल्लास के साथ मनाया और केक कट  कर उनके दीर्घायु होने की कामना की इस दौरान पीडीए  पेड़ भी रोपित किये।

आज अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काट उनके दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में मिली जीत का भी जश्न मनाया इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा की पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक मजबूत आधार के साथ पार्टी को आगे बढ़ने का काम किया है वह लगातार समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ता ऑन से कहा श्री यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए हमें इसी प्रकार कड़ी मेहनत से कार्य करना होगा।पूर्व मंत्री सरफराज खान प्रदेश सचिव मजाहिर राणा  प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक  टिंकू अरोड़ा ने कहा कि वर्षाे पहले समाजवादी पार्टी के रूप में एक पौधारोपित किया गया था जो लगातार वट वृक्ष का रूप धारण कर रहा है इसका श्रेय संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत अन्य लोगों के साथ अखिलेश यादव को भी जाता है जो आज पार्टी को निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। आज हमें पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संकल्प लेना होगा कि उनकी नीतियों को और अधिक प्रचलित करें जिससे कि समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत बन सके। इस दौरान पीडीए गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आह्वान पर महानगर प्रभारी अभिषेक  टिंकू अरोड़ा प्रदेश सचिव  धर्मवीर खटाना  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने  कंपनी बाग  नीम बढ़ पीपल पीडीए  पेड़   रोपित किए गए।

तत्पश्चात खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम के बच्चों के साथ भी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा एवं प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी भीम सिंह खटाना के नेतृत्व  में जन्मदिन मना बच्चों को मिठाई बाटी और उनके दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान करने का आश्वासन भी दिया।पार्टी कार्यालय कार्यक्रम में प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना विशेष आमंत्रित सदस्य  चौधरी सलीम अख्तर  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी चौधरी अब्दुल कपूर ओसामा गड़ा फुरकान गोरी हसीन कुरैशी संदीप सैनी गौरव यादव राजेश शर्मा अमित गुर्जर राजकुमार धतड़ा राजीव अग्रवाल इरशाद सलमानी रफत खान आफताब अदनान प्रधान फौजी रामपाल जमाल साबरी विपिन चौधरी गुलफाम अंसारी किरण पाल राणा वासिल तोमर राजकुमार उनाली विशाल यादव सुरैया खान रवि कंबोज नरेश कश्यप महेंद्र पाल मुस्तकीम राणा काशिफ अल्वी जितेंद्र सिंह नदीम कुरैशी नौशाद पार्षद पार्षद नूर आलम अनुज गुर्जर नितिन यादव सिद्धांत लोकेश अमरीश चौटाला शहजादी पार्षद फ़हद सलीम शाहिद मंसूरी फुरकान त्यागी नफीस खलीफा अनस मोहित सैनी राजेश शर्मा मोहम्मद आरिफ कैफ कुरैशी खुर्शीद वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बेटियां हमेशा से मान सम्मान का प्रतीक रही हैं-चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी