Ticker

6/recent/ticker-posts

5 जुलाई को मंगलोर पहुंचे कार्यकर्ता-चौ नीरपाल सिंह

 5 जुलाई को मंगलोर पहुंचे कार्यकर्ता-चौ नीरपाल सिंह

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-हकीकत नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैहक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 5 जुलाई को हमारे नेता केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी मंगलोर विधासभा उप चुनाव में भाजपा +रालोद के संयुक्त प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।इसलिए सभी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता 5 जुलाई को प्रात 11 बजे मंगलोर पहुंचे।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि जिला हरिद्वार की मंगलोर विधासभा उप चुनाव में सहारनपुर मंडल से अधिक से अधिक संख्या में रालोद कार्यकर्ता अपने नेता जयंत चौधरी का स्वागत करे।मंगलोर में 10 जुलाई को वोटिंग है।सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं करतार सिंह भड़ाना को अधिक से अधिक वोटों से जितवाकर विधानसभा में भेजना है।बैठक में खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर,महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,सतीश एडवोकेट, वरिष्ठ नेता चौ अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिरोही,मो आरिफ,कमल सोनकर,आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना-विधायक देवेंद्र निम