Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने किया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने किया वार्षिक निरीक्षण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर/-पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी आज रिजर्व पुलिस लाईन पंहुचे,जहां पर उन्होंने आज अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान परेड की सलामी ग्रहण की तत्पश्चात उन्होंने मेस,केंटिन,परिवहण शाखा, शस्त्रागार,बैरिक,क्वार्टर गार्द,जीडी गणना कार्यालय एवम जिम का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए आने वाले त्योहारों मोहर्रम एवम कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित तथा सभी को यह भी आदेश दिए गए,कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपराध नियंत्रण हेतू जैसे की नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध एवम बार्डरो पर कड़ी चौकसी की बर्ती जाए,ताकि कोई भी अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।इस बैठक में उनके साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक,एसपी देहात सागर जैन एवम एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा भी मोजूद रहे।इस मोके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा भी सभी राजपत्रित अधिकारी एवम थाना प्रभारियों को निर्देशित किया,कि कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हो इसी के दृष्टिगत नशा कारोबारियो एवम अपराध करने वालो से सख्ती से निपटे एवम जनता में अपना कुशल व्यवहार बनाए रखें।और यही नहीं डीआईजी द्वारा सभागार में पुलिस पेंशनर की भी एक बैठक की की गई,जिसमें उनकी समस्याओं एवम निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को किया आदेशित।डीआईजी अजय कुमार साहनी द्वारा वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों के साथ भी मीटिंग कर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर