Ticker

6/recent/ticker-posts

चौधरी साहब सादगी व ईमानदारी की ज़िंदा मिसाल थे-राव कैसर

 चौधरी साहब सादगी व ईमानदारी की ज़िंदा मिसाल थे-राव कैसर

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर द्वारा आज भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा स्व०चौ०चरण सिंह जी की 37वी पुण्य तिथि पूरे उल्लास के साथ मनायी गयी।

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल चौक इकट्ठे हो कर चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गगन भेदी नारे लगाये तत्पश्चात् कार्यकर्ता ज़िला कार्यालय पर एकत्रित हुए चौधरी साहब की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया।हवन में पुरोहित विशाल कंबोज यजमान राव कैसर रहे।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष राव कैसर एवम् प्रदेश महा सचिव चौ०धीर सिंह ने कहा कि चौधरी साहब सादगी व ईमानदारी की ज़िंदा मिसाल थे उनमें किसानों की आत्मा बसती थी।किसान हित में लिए गए अनेकों निर्णय जैसे ज़मींदार उन्मूलन,पटवारी राज का ख़ात्मा,नाबार्ड की स्थापना,ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना,चकबंदी क़ानून,आदि मुख्य हैं। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष भूषण  चौहान, रमेश चौहान,अशोक मुखिया,भूरा मलिक,पंकज चौधरी,आकाश चौधरी,वीरेंद्र तोमर,महावीर सेनी,गजेंद्र चौधरी, फ़ख़रूल इस्लाम,सतपाल कालदा,अजय पुंडीर,मोहित सेनी,यशवीर चौधरी,गजेंद्र चौधरी,विशाल कंबोज,संजय कंबोज, प्रवेश कश्यप,राजकुमार भगतजी,राम भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर