Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की-नवाब अंसारी

भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की-नवाब अंसारी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और पड़ा गठबंधन अपनी जीत का परचम लहराएगा

जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद  अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे बैठक में सभी प्रकोष्ठो के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में  अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को 80 लोकसभा सीटों पर हराकर पीडीए की सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करने का संकल्प लिया। बैठक में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों तथा विकास कार्याे की सराहना के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया।महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी  ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए का हराएगा। तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी।पूर्व मंत्री सरफराज खान  ने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी पर है। संवैधानिक संस्थाओ का निष्पक्ष और सशक्त बनाना जरूरी हैं।महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा   ने कहा कि भाजपा इस समय सबसे कमजोर स्थिति में है। वह संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है। लोकसभा का यह चुनाव नौजवानों, किसानों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ समाजवादी लोग हैं जो संविधान और लोकतंत्र के रक्षक है। दूसरी तरफ भाजपा है जो संविधान की भक्षक है। संविधान खत्म करना चाहती है। प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर एवं जिला उपाध्यक्ष किरण पाल राणा  ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में महिलाएं, बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री जी यूपी से चुनकर जाते हैं लेकिन निवेश गुजरात में कराते है। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य   फैसल सलमानी   एवं विशेष संबंध सदस्य रतन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार ने वादा करके किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी। बैठक को पूर्व मंत्री विनोद तेजियँ  अब्दुल गफूर इंजीनियर बृजेश शर्मा काशिफ अल्वी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष अदनान प्रधान डॉ फुरकान गोरी चौधरी जुमला सिंह हसीन कुरैशी राजेश सैनी अंजू रानी  महजीब खान  आदि ने संबोधित किया बैठक में वाजिद अली त्यागी फुरकान त्यागी शैलेंद्र गौतम राजेश सैनी रामाशीष यादव अजय पुंडीर मोहम्मद कामिल तरुण राणा राजकुमार प्रधान सत्तार मोहम्मद इसरार गुलफाम सभासद नदीम कुरैशी विनोद नदी हरीश मोहम्मद आफताब मोहम्मद अनवर मोहम्मद उमर रविदास देवी सिंह शहजाद इरफान खान सलीम प्रधान अंजार मलिक आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गीता मनुष्य के जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है-गोस्वामी ऊधो जी महाराज