Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकारों ने खेली फूलो की होली

पत्रकारों ने खेली फूलो की होली

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान/राजा जैन

सहारनपुर- मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन मे यूपी एक्टिव जर्नलिस्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फागुन के रंग पत्रकारों के संग कार्यक्रम में सभी ने जमकर गानों पर थिरकते हुए फूलों के साथ जबरदस्त होली खेली। क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन के साथ कार्यक्रम संयोजक और पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी अतिथियों का मस्तक पर चंदन तिलक कर विभिन्न रंगों से सुसज्जित पगड़ी पहन कर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं अपने ही अंदाज में देते हुए कहा इस प्रकार के सांप्रदायिक सौहार्द कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और प्रेम में बढ़ोतरी होती है और जिस प्रकार का कार्यक्रम राजेश कुमार जैन और उनकी टीम ने  आयोजित किया है वह सभी बधाई के पात्र हैं। लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश ने अपने अलग ही अंदाज में मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को खूब गुदगुदाया। और मंच पर आसीन नेताओं पर होली के अवसर पर व्यंग करते हुवे  सभी को गुदगुदाया नगर विधायक राजीव गुंबर ने मंचासीन पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर समाज सेवी महेंद्र तनेजा पूर्व मंत्री सरफराज खान निवर्तमान महापौर संजीव वालिया शशि बाला पुंडीर पर भी जमकर कटाक्ष कर सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट किया। नकुड विधायक मुकेश चौधरी ने इमरान मसूद  पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हर चुनाव लड़े और लड़ते रहे  और हम जीतते रहे। महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने चुटकी लेते हुवे कहा  आज  विधायक मुकेश चौधरी ज्यादा देर इसलिए नही बोले क्युकी आज उनका फेस बुक पर वीडियो बनाने वाला नही कह कर सबको हसने पर मजबूर कर दिया 

वहीं पूर्व मंत्री सरफराज खान को हर ताले की चाबी बताते हुए राजकुमार राजू पर भी जमकर कटाक्ष किया तो पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर को कहा कि भाजपा की सरकार में इनकी भी सर्वदलीय संघर्ष समिति खामोश हो गई क्योंकि उसे भी ईडी का डर सता रहा है। इसके बाद तो ठहाको से पूरा समां गूंज उठा। पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद पूर्व मंत्री सरफराज खान समाजसेवी महेंद्र तनेजा पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने भी अपने-अपने चुटकुले अंदाज में सभी को होली की शुभकामनाएं दी और सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। निवर्तमान महापौर संजीव बालियान ने कहा जो 5 साल पहले  मैंने  गलती मैने कि अब वह डॉक्टर अजय सिंह कर रहे हैं कहकर खूब चुटकी ली साथ ही  भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और अमित गगनेजा पर भी जमकर कटाक्ष किये। उन्होंने पूर्व नगर  अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा पर व्यंग करते कहा की  कहा कि सही में यही है महापौर नगर निगम के डॉक्टर अजय तो नाम के है विधायक देवेंद्र निम, पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद बसपा नेता माजिद अली  रविंदर मिगलानी ने भी अपने-अपने अंदाज में सभी को बधाई दी तो माजिद अली पर भी सभी ने खूब तंज करते हुए कहा कि बसपा नेता माजिद अली इसलिए खामोश है क्योंकि वह लगातार  रसीद कटवा कर फीस भर रहे हैं। कार्यक्रम में हास्य कलाकार प्रदीप पागल के एक से बढ़कर एक होली के रंग से शराब और गणों ने सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया इस होली में जहां मंत्री जसंवत सैनी मंत्री कुंवर बृजेश विधायक मुकेश चौधरी राजीव कुमार देवेंद्र मुनीम महापौर डॉ अजय सिंह राजकुमार राजू महेंद्र तनेजा रविंदर मिगलानी  वीरेंद्र ठाकुर और विधायक सुरेंद्र कपिल पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता इमरान मसूद पूर्व विधायक   शशीबाला पुंडीर  ने जमकर फूलों की होली खेली एक दूसरे को फूलों से सराबोर करते दिखाई दिए जमकर होली के गानों पर नाचते भी नजर आए होली के इस हुडदंग में हर कोई इसी के रंग में रंगता नजर आया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन और  खालिद हसन ने  सयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष  राजेश कुमार जैन महासचिव अनिल भारद्वाज   कपिल कुमार विनीत तोमर प्रणव अग्रवाल  कार्यक्रम संयोजक अवनीन्द्र कमल नीना जैन खालिद हसन अमित धीमान मुकेश गुप्ता सैयद मशकूर विकास कपिल सीआईएस  चेयरमैन रविंदर मिगलानी  सी पी एम त्रिपाठी आलोक तनेजा ब्रिज मोहन मोगा दीपेन्द्र मोटवाल एच शंकर शुक्ला दीपक शर्मा सर्वेद्र पुंडीरअभिमन्यु वालिया नवाजिश खान  अमित गुप्ता महेश भार्गव  देश दीपक शर्मा संजय चौधरी  राम कुमार पुंडीर   मनोज  राणा राशिद खान दीपक अरोड़ा बॉबी शर्मा मुकेश गुप्ता संजय सिंह नितिन भारद्वाज विनय जिंदल रवि अरोड़ा  कन्हैया गुप्ता  ज्ञानेश मेरठी अनुज कटारिया दीपक गुप्ता  भैया जी मदन कुमार अमानुल्ला खान नीरज जोय गौतम सिंह दिनेश गोयल अंकित चौहान सचिन शर्मा मौ. काशिफ खान  मुकेश गिरी  जितेन्द्र मेहरा अशोक कश्यप विशाल कश्यप दीपक तिवारी राहुल कुमार दीपांशु शर्मा अनिल वर्मा  दीपक अरोड़ा  विनय जैन गौरव  बजाज मोहन कश्यप शमीम अहमद ब्रिज मोहन कश्यप आजाद सोनू सजीव सहगल अरुण धीमान सैयद अथहर हुसैन हेमंत अरोड़ा सरदार लकी डाक्टर प्रवीण शर्मा डाक्टर संजीव मिगलानी  डॉक्टर पंकज खन्ना  डॉक्टर पी डी गर्ग डॉक्टर ए के जैन उपसचिव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर  सहारनपुर क्लब उपसचिव पंकज बंसल सरदार टोनी  विश्वजीत पुंडीर बबली आदित्य अंग्रीश चौधरी नीरपाल सिंह चौधरी धीर सिंह रवि टंडन गौरव जैन सरदार दलजीत सिंह कोचर एम पी सिंह चावला  कुलदीप धमीजा  मोहम्मद यूनुस पूर्व सहारनपुर क्लब सचिव सरदार बिट्टू सिंह मुकेश गर्ग सीए पाली कालड़ा नूतन शर्मा सुमन राजपूत भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष आरती शर्मा मीडिया प्रभारी हरविंदर कौर  अक्षय जैन गैस वाले मुकेश गोयल हेमंत जोशी संजय वालिया मनीष अरोड़ा  मयंक अरोड़ा आयुष जैन राजा आलोक जैन अनुज जैनअनिल जैन अनुज जैन दीपक जैन संजीव जैन बब्बू मुकेश जैन अविनाश जैन दिनेश जैन   शीतल टंडन महेंद्र सचदेवा अनिल शर्मा सूचना उपनिदेशक  दिलीप गुप्ता।वरुण शर्मा केतन विरमानी अमित चौधरी अमित बागला संदीप कुमार जैन मुकेश जैन अमित जैन पंकज जैन आशीष गर्ग  राजीव जैन देव जैन  दिग्विजय जैन  व्यापारी नेता जय वीर राणा  संकल्प नैब अशोक छाबड़ा कृष्ण लाल अरोड़ा पार्षद मनोज प्रजापति मयंक गर्ग अनुज जैन संजय गर्ग  दिग्विजय सिंह रवि सैन जैन  मानसिंह जैन  आलोक जैन अनुज जैन अनिल शर्मा सहित विभिन्न समाज के   सैकड़ों लोग सहित अधिकांश पार्षद  उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंजुमन गुलिस्तान-ए-उर्दू अदब के तत्वाधान में आयोजित हुआ मुशायरा।