Ticker

6/recent/ticker-posts

मजाहिर हसन मुखिया ने सपा से अपना नाता समाप्त कर बसपा का दामन थामा

मजाहिर हसन मुखिया ने सपा से अपना नाता समाप्त कर बसपा का दामन थामा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आज समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर बसपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्हें बसपा का देहात विधानसभा प्रभारी भी घोषित किया गया। 

आज अम्बाला रोड स्थित एक ढाबे पर  बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, अजब सिंह के समक्ष मजाहिर हसन मुखिया ने आज सपा को अलविदा करने की घोषणा करते हुए पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि विगत काफी दिनों से समाजवादी पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। उन्होंने तेली समाज को मजबूत कर समाजवादी पार्टी को एक ऐसा उम्मीदवार दिया था जिसने जीत हासिल कर समाज का सम्मान बढ़ाया, यह उनकी मेहनत का ही परिणाम था। लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी द्वारा उन्हें मान-सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सपा विधायक आशु मलिक से उनके व्यक्तिगत सम्बंध हैं लेकिन समाजवादी पार्टी से आज उन्होंने अपना नाता समाप्त कर लिया है और बसपा में शामिल हो गए हैं। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण मान-सम्मान दिया जाएगा और मजाहिर हसन मुखिया को देहात विधानसभा प्रभारी बनाया जाता है। इस दौरान ब्लाक पुवांरका प्रमुख मेहरबान मुखिया, हाफिज मौ. उवैस, उस्मान मुखिया समेत  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायत