Ticker

6/recent/ticker-posts

संत अमरजीत सिंह जी पंचतत्व में विलीन

 संत अमरजीत सिंह जी पंचतत्व में विलीन 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान/धर्मेन्द्र अनमोल

सहारनपुर-संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक परम श्रद्धेय अमरजीत सिंह जी आज 19 मार्च 2024 को ब्रह्मलीन हो गए। उनकी आयु 84 वर्ष की थी उन्होंने सदगुरु के आदेशों को मानते हुए अपने जीवन को निर्लेप जिया जहां उन्होंने अपनी आत्मा का कल्याण किया वहीं हजारों लोगों की आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ कर उनके जीवन का कल्याण किया उनकी सादगी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती थी। उनके द्वारा किए गए परोपकार को सदियों तक याद किया जायेगा।

इस क्षेत्र में अनेकों अनेक श्रद्धालुओं को पूज्य अमरजीत सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उनके पंचतत्व में विलीन होना एक दुख का विषय तो है लेकिन उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर सभी लोग आगे बढ़ते रहे  तो उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त विचार नगर निगम के महापौर श्री अजय कुमार सिंह ने कहें उन्होंने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने अंग-संग रखें और उनके बताये गये मार्ग पर श्रद्धालुओं को इस विग्रह को सहन करने की शक्ति दें।इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर, पूर्व मंत्री श्री संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शशि वालिया, ज़ोनल इंचार्ज श्री हरभजन सिंह, संयोजक श्री हरबंस लाल जुनेजा, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र अनमोल, मनोज मिढ़ा आदि मौजूद रहें,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर