Ticker

6/recent/ticker-posts

होली पर जमकर थिरके मंत्री, विधायक, डाक्टर-व्यापारी

होली पर जमकर थिरके मंत्री, विधायक, डाक्टर-व्यापारी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-‘‘होली खेल रहे बांके बिहारी......’’, ‘‘होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...’’, ‘‘होली आई रे आई होली आई रे ....’’ आदि अनेक भजनों की संगीत के साथ प्रस्तुति और गुलाल अबीर व पुष्प वर्षा के साथ नेह-स्नेह रस मंे डूबे मंत्रियों, विधायकों, उद्यमियों, चिकित्सकों, व्यापारियों और पार्षदों के अलावा महिलाओं के नृत्य ने होली पर ऐसा समा बांधा कि शाम पांच बजे से शुरु हुआ होली मिलन रात नौ बजे तक चलता रहा और लोग एक दूसरे को गुलाल लगा होली की मुबारकबाद देते रहे। मौका था महापौर के निवास पर होली मिलन का।

महापौर डॉ.अजय कुमार ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी का सब्जियों की माला पहना कर स्वागत किया। भजन गायक संदीप के भजनों एवं कृष्ण व मुरली बने कलाकारों तथा महापौर डॉ. अजय कुमार की पत्नी रीटा सिंह, रमा गुप्ता, नूतन शर्मा, निशी जैन व रश्मि टेरेंस आदि महिलाओं ने जो रास रंग बिखेरे उससे होली मिलन शिखर पर पहुंच गया। पूर्व पार्षद प्रवेश धवन ने मुरली की तान पर शानदार नृत्य किया। होली मिलन के इस अनूठे कार्यक्रम में शहर के हर वर्ग, सम्प्रदाय के लोगों ने शिरकत की। बाद में राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी व अन्य ने होलिका दहन किया और परिक्रमा की। सद्भाव व सौहार्द की दृष्टि से होली मिलन ऐतिहासिक रहा।

होली मिलन समारोह में राज्य मंत्री कुवर ब्रजेश सिंह व जसवंत सैनी, विधायक देवेन्द्र निम व मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सुरेंद्र कपिल, शशिबाला पुण्डीर व जगपाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पालिका के पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता के एल अरोड़ा, दिनेश सेठी, शशि वालिया, नीरज महेश्वरी, सुनील गुप्ता, राजकुमार राजू, गुरप्रीत बग्गा, किशोर शर्मा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा, उद्यमी सुधाकर अग्रवाल, प्रमोद सडाना, रविंद्र मिगलानी, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष आदित्य अंगीरस व पूर्व सचिव अखिलेश अग्रवाल व रणधीर सिंह एडवोकेट, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. रवि जैन, डॉ.पंकज खन्ना, डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ.महेश चंद्रा, डॉ.राजेश विरमानी, डॉ.अनुपम मलिक, डॉ. मनप्रीत सिंह, समाज सेवी महेंद्र तनेजा, व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़, संजय फुटेला, घनश्याम महेश्वरी, स. सुशविंद्र सिंह टोनी, चीफ वार्डन राजेश जैन, निगम के उपसभापति मुकेश गक्खड़,दल नेता संजय गर्ग, पार्षद मयंक गर्ग, मोहर सिंह, दिग्विजय चौहान, चौधरी वीरसेन सिद्धू, अजय मित्तल, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी सहित अनेक पार्षद, पूर्व पार्षद व शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रदूषण मुक्त  दीपावली मनाने की ली शपथ