Ticker

6/recent/ticker-posts

सुरेन्द्र कुमार बौद्ध लोजपा(रामविलास) के प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत

 सुरेन्द्र कुमार बौद्ध लोजपा(रामविलास) के प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- प्रमुख समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार बौद्ध को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल त्यागी ने आज लोजपा(रामविलास) का प्रदेश संगठन मंत्री व सहारनपुर मण्डल मण्डल का मण्डलध्यक्ष मनोनयन पत्र लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) धर्मेन्द्र मिश्र एड. की संस्तुति पर सौंपा तथा विश्वास जताया कि सुरेन्द्र कुमार बौद्ध पार्टी हित में कार्य करेंगे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। 

आज अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने मनोनयन की जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि वे लोजपा(रामविलास) में समर्पण भाव से कार्य करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा(रामविलास) सर्वसमाज की पार्टी है, दलितों के मसीहा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.राम विलास पासवान द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने वंचित समाज व दलितों को एकजुट कर संघर्ष पार्टी का मुख्य एजेंडा है, जिस पर वे खरा उतरकर कार्य करेंगे। श्री बौद्ध के मनोयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 फॉगिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए-महापौर