राष्ट्रवादी विचार मंच में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाएं गए संजय समर्थको में खुशी की लहर
नागल-कस्बे के गांव बढ़ेडी निवासी शिक्षाविद संजय कश्यप को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी विचार मंच द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबहादुर कश्यप ने कस्बे के गांव बढ़ेडी निवासी संजय कश्यप को संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर नियुक्ति प्रदान की है। अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए शिक्षाविद संजय कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व व संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वाण करेंगे। उनकी नियुक्ति पर समर्थको में खुशी की लहर है।
0 टिप्पणियाँ