Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री जसवंत सैनी व विधायक देवेंद्र निम ने किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ

मंत्री जसवंत सैनी व विधायक देवेंद्र निम ने किया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-राज्य मंत्री जसवंत सैनी व विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि वे सक्षम समर्थ बनकर देश और समाज के विकास में प्रमुख भागीदार बनें।

राज्य मंत्री जसवंत सैनी व विधायक देवेंद्र निम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सैनी व विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है ताकि वे सक्षम समर्थ बनें और देश व समाज के विकास में मुख्य भागीदार बनें।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके भविष्य की नई रेखा बना दी है।आने वाले समय में महिलाएं महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश और समाज की सेवा कर नया इतिहास बनाएंगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में भाजपा हमेशा आगे रही है।बाद में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रैली निकाली गई।इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ अजीत राठी,प्रमोद कौशिक,प्रवीण सैनी,महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्षा रक्षा नामदेव,ज़िला उपाध्यक्ष बबली देवी,मंडल अध्यक्ष बबीता कश्यप, सचिन रुहेला,अरविंद धीमान,संतोष,संदीपा,मोनिका आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना-विधायक देवेंद्र निम