Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं-अब्दुल वाहिद

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं-अब्दुल वाहिद

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। देश में 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर निर्भर है। 90 फीसदी पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। किसान की आय दोगुनी करने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण परेशान युवा आत्महत्या करने पर विवश है। भाजपा की दस साल की सरकार में कर्ज और गरीबी के कारण एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी पर बैठक को संबोधित  करते हुए कहा  कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रही तो बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का बनाया हुआ संविधान खत्म कर देगी। लोगों का हक और सम्मान छीन लिया जाएगा।उन्होंने कहां समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जुड़ जाए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जितना कम करेंविशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम अख्तर   ने कहा कि भाजपा पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों का हक छीन रही है। भाजपा केवल वोट लेती है, लेकिन पीडीए को उनका अधिकार नहीं देती है।  प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फैसल सलमानी एवं चौधरी जुमला सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यही नौजवान भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। भाजपा के लोग जिन योजनाओं का उद्घाटन कर रहे है वह सब समाजवादी सरकार के काम है। भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा झूठा है। भाजपा सरकार में न सबका साथ दिखाई दे रहा है और न सबका विकास दिखाई दे रहा है। इससे ज्यादा झूठा कोई नारा नहीं है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगा। किसानों, नौजवानों, गरीबों की उम्मीद पूरी करेगा।बैठक में अमरीश चौटाला हाजी खुर्शीद किरण पाल हसीन अहमद शाहिद मंसूरी राजेश सैनी चौधरी प्रीतम सिंह गुर्जर वाजिद अली त्यागी ओमपाल सिंह वेदपाल पटनीआदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में बुजुर्ग एवं बच्चों को चश्मों का किया गया निःशुल्क वितरण