Ticker

6/recent/ticker-posts

निगम में भी उडे़ हर्ष, उल्लास और खुशियों के रंग

निगम में भी उडे़ हर्ष, उल्लास और खुशियों के रंग 

रंगों और फूलों से होली खेलकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी एक दूजे को शुभकामनाएं

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- फागुनी बयार के बीच नगर निगम में भी आज हर्ष और उल्लास के रंग फिजा में ऐसे बिखरे कि पूरा माहौल झूम उठा। नगरायुक्त संजय चौहान व अपर नगरायुक्त राजेश यादव सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूजे को रंग लगाकर व फूलों की पाखुरियों से होली खेलते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। 

नगर निगम में उस समय फागुनी बयार बह चली जब नगरायुक्त संजय चौहान ने एक से बढ़कर एक शेर सुनाते हुए वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा कि रंगों के इस पर्व को खुशी और उल्लास के साथ मनाएं और रंगों की रंगीनियों को अपने जीवन में भी शामिल करें। उन्होंने निगम कर्मचारियों से कहा कि वे इस अहसास के साथ जिए कि जो काम जटिल से जटिल परिस्थितियों में भी वह कर सकते हैं उसे कोई नहीं कर सकता। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि होली का पर्व हमारी खुशियों, हमारी परम्पराओं और एक दूसरे के प्रति सौहार्द व सद्भाव रखने का पर्व है। उन्होंने कहा रंगों के साथ अपनी खुशिया ंहम दूसरों तक ले जाएं।इससे पूर्व साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अनेक फागुन दोहों के अलावा नगर निगम के अधिकारियों के कार्य और प्रवृत्ति पर आधारित अनेक सामयिक दोहे सुनाकर सबको लोटपोट करते हुए खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा  निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लिपिक रामकुमार, सपना सिंह, शेखर व अमित सैनी ने गीत, कविता, व अन्य रचनाएं प्रस्तुत कर होली कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम में अधिशासी        अभियंता अभियंता जलकल वी बी सिंह, सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार, आईटी अधिकारी मोहित तलवार, सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे। आयोजन में नितिन, अनुज सैनी, अपार गुप्ता, रविंद्र बोबी आदि का सहयोग रहा। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

घाड क्षेत्र की समस्याओ को संसद में मजबूती से उठाने का करेंगे काम- सांसद इमरान मसूद