Ticker

6/recent/ticker-posts

सारंग के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति फूलों की खेली होली

सारंग के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति फूलों की खेली होली

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा अंबाला रोड स्थित होटल स्काईलार्क में होली के रंग हास्य के संग कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ फूलों की होली खेलते हुए मनाया गया सभी दर्शन खुशी से आनंद के सागर में डूब गए। 

रंगारंग कार्यक्रम की विधि पूर्वक शुभारंभ रागी त्यागी ने गणेश वंदना से किया तत्पश्चात श्रुति जैन ने होली में उड़े रे गुलाल पर मनमोहक नृत्य किया जिसे देखकर सभी ने खूब तालियां बजाई। भूवि कालड़ा ने शानदार पंजाबी नृत्य करके धमाल मचा दिया ।मनित कौर  व  दिव्या मैनी की जोड़ी ने बलम पिचकारी गीत पर मनमोहक नृत्य करते हुए कार्यक्रम होली मय कर दिया। वरिष्ठ रंग कमी रामकिशन भारती और विजय त्यागी ने डॉक्टर झटका हास्य झलकी प्रस्तुत की जिसे देखकर सभी श्रोता लोटपोट हो गए ।नगर के प्रसिद्ध गायक राजू ने भूली हुई यादें पर बहुत ही बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया। सोनाक्षी राधा वह कुशल बने कृष्ण ने अपने मनमोहक नृत्य से पूरा वातावरण वृंदावन मय कर दिया सभी उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव विभोर हो गए। सरदार अश्मित त्रिजोत भाइयों ने सभी को हंसगुल्ले खिलाएं ।वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र छब्बीला ने हास्य व्यंग सुना कर सभी को खूब गुदगुदाया। आरुषि परि जैन,इशिका चुग, रक्षिता, यज्ञ साहनी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नगर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित नीलकंठ शर्मा, समाजसेवी प्रवीण गुप्ता ,राकेश वत्स,व्यापारी नेता अंतरिक्ष अरोड़ा, पार्षद सुभाष चंद्र ,वेद प्रकाश पोपली, और भाजपा नेत्री सरोज शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। गांधी पार्क रामलीला के मेघनाथ विनय वत्स ने संवाद सुना कर सभागार में रोमांच पैदा कर दिया।


होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा इस होली का दहन में आपके दुखों के दर्द का अंत हो यह रंगों सब का तोहार आपके लिए स्वास्थ्य अच्छाई वह खुशियां लेकर आए। महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने होली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सभी इस पावन होली पर अपनी नकारात्मकता और ईर्ष्या को जला दें हसी खुशी का पर्व होली व्यंग्य और विनोद का उत्सव है सभी मिलजुल कर मनाएं। समाजसेवी भारत करनवाल सौरभ बब्बर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गुप्ता ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवि विनोद ब्रंग, पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, श्याम कुमार सैनी, रामकुमार शर्मा ,दिनेश दत्त, विनोद मिगलानी ,मुकेश शर्मा, दीपक खन्ना ,गौरव पुरी,हरीश आहूजा, सतीश शाह ,अशोक शर्मा ,सुनील पंकज विनोद खुराना रॉबिन चुग, हरीश अरोड़ा, सुनील होरा, श्याम मैनी,विनय बक्शी, सपना ठाकुर, महेश  राजरवाल,एडवोकेट साजिद, एडवोकेट अशोक पोसवाल सरदार मनप्रीत सिंह दुआ ,सरदार भूपेंद्र सिंह ,संजय दत्त आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण सूरी  व रवि बख्शी ने सभी को हंसी की फुहार के बीच हंसी के गुब्बारे फेंकते हुए किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर