Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारी साथियों को एकजुट हो जाना चाहिए एकता में ही शक्ति है-हरपाल सिंह वर्मा

व्यापारी साथियों को एकजुट हो जाना चाहिए एकता में ही शक्ति है-हरपाल सिंह वर्मा

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में संगठन की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया साथ ही कुछ लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बुधवार को पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन ग्राम जनधेड़ा समसपुर में किया गया।  जिसकी अध्यक्षता पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने की तथा संचालन किया प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रवि कुमार व जिला अध्यक्ष पवन गोयल ने किया। बैठक में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर व्यापारीयों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल  प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता ने कहा सभी व्यापारी साथियों को एकजुट हो जाना चाहिए एकता में ही शक्ति है।पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल में हर व्यापारी साथी को सम्मान मिलता है किसी भी अधिकारी द्वारा किसी भी व्यापारी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में कोर कमेटी के निर्णय के निर्देश पर अरविंद कुमार वर्मा को ग्राम जंदहेड़ा समसपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई है।पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के नकुड के नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा संदीप कुमार क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण जगा गुलशेर आरती विनोद वर्मा आदि व्यापारी पदाधिकारीयों ने भी संबोधित किया।इस दौरान राजेंद्र कुमार, विशाल गुप्ता, प्रिंस कुमार, डाक्टर रोहित कुमार, सुन्दर लाल,  विवेक गुप्ता, डाक्टर राजवीर सिंह,संजीव वर्मा,जसवीर सिंह, प्रदीप चौधरी,सुरेश चन्द्र, चन्द्रपाल, राजकुमार,मोनू आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत